मातृ दिवस पर सिविल लाइंस सिंधी पंचायत का सेवा अभियान, राहगीरों को बांटा शरबत और प्रसाद
भीषण गर्मी के बीच सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा काली माता मंदिर परिसर में शरबत, प्रसाद और बिस्किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष मधु बहादुर आर्त्तवानी का सम्मान करते हुए जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा रविवार को काली माता मंदिर परिसर में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों और राहगीरों को शरबत के साथ प्रसाद स्वरूप काले छोले एवं बिस्किट पैकेट वितरित किए गए। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
पंचायत के मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाजसेवा की इस पहल की सराहना की।
पंचायत के अध्यक्ष संजय जैसिंघ एवं महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि सिविल लाइंस सिंधी पंचायत समाज हित में निरंतर कार्य करती रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना पंचायत का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह रहा। इस दौरान पंचायत की महिला विंग की अध्यक्ष मधु बहादुर आर्त्तवानी का सम्मान किया गया। साथ ही उनकी संस्था “मधुधारा” द्वारा 11 जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया तथा उपहार स्वरूप आवश्यक सामग्री भी भेंट की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए इस प्रयास को उपस्थित लोगों ने सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सहयोग, सेवा और मानवता का संदेश भी दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिला सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय जैसिंघ, मोहन वर्ल्यानी, मधु बहादुर आर्त्तवानी, रश्मि वाधवा, जीवत बजाज, सुशील दरीरा, रॉकी छुगानी, नानक राम रामरख्यानी, शैलेंद्र नैनानी, जय आर्य, ललित जैसिंघ, अमर संतवानी, वासु माखीजा, अशोक निहलानी, विशाल नारंग, नरेश पिंजानी, हीरानंद दुल्हानी, संजय आहूजा, रम्मी पारवानी, सुंदर नारवानी, संजय माखीजा, मुरली कोडवानी, कमल वाधवा, चंदन जैसिंघ, चंद्रर विधानी, गिरीश दरीरा, नंदलाल जसवानी, सुरेश जसवानी और धनेश मटलानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सिविल लाइंस सिंधी पंचायत का यह आयोजन केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता का संदेश देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम भी साबित हुआ।