कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पौधारोपण, विधायक संपत अग्रवाल ने दिया हरित छत्तीसगढ़ का संदेश
रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राष्ट्रव्यापी अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।