बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की गई विशेष पूजा
छत्तीसगढ़ सिंधु कांवड़िया संघ के श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यात्रा में श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l श्रावण मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधु कांवड़िया संघ के श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।