नेपाल हादसे में लापता लोगों की जानकारी के लिए बलरामपुर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में हुई दुखद त्रासदी के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय ने प्रभावित तथा लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति नेपाल में हादसे के दौरान मौजूद था और अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं। इसके लिए 8225993891 और 700907638 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. अली खान, बलरामपुर l नेपाल में हुई दुखद त्रासदी के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन और विदेश मंत्रालय अलर्ट मोड पर हैं। हादसे से प्रभावित लोगों और नेपाल में लापता हुए व्यक्तियों की खोजबीन तथा उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का कोई व्यक्ति नेपाल में हुई इस त्रासदी के दौरान वहां मौजूद था और अब उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए।