उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा खेती का आरोपी गिरफ्तार
भानुप्रतापपुर थाना पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम भरसा तरहुल में गांजा की खेती करने के आरोप में सुभाष कोरेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर की बाड़ी से अरहर और अन्य फसलों के बीच लगाए गए 850 गांजा पौधे बरामद किए हैं, जिनका कुल वजन 8 किलो 660 ग्राम और अनुमानित कीमत 4 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। मामले में NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहित देहारी, भानुप्रतापपुर l कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर की बाड़ी से गांजा के 850 छोटे-बड़े पौधे बरामद किए हैं। जड़ और मिट्टी सहित बरामद पौधों का कुल वजन 8 किलो 660 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 30 हजार रुपये है।