कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए 4.73 करोड़ रुपये स्वीकृत, 340 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ
सूरजपुर जिले के कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण के लिए 4.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। परियोजना पूर्ण होने पर 340 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि होगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रदेश में कृषि और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड स्थित कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 4 करोड़ 73 लाख 65 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को लंबे समय से अपेक्षित राहत मिलने की उम्मीद है।