आईटीआई पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

दुर्ग जिले के शासकीय आईटीआई पुलगांव में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

Feb 25, 2026 - 18:26
 0  3
आईटीआई पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल , दुर्ग | जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत तथा परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में शासकीय आईटीआई पुलगांव में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया तथा लगभग 40 विद्यार्थियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील की।

इस अवसर पर दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एस.एल. लकड़ा, परिवहन निरीक्षक अरूणा साहू, सांख्यिकी अधिकारी सुभाष बंजारे, लोकेश पाटिल सहित संस्था के प्रभारी प्राचार्य मिथलेस सोनखुटिया, प्रशिक्षण अधिकारी बी. कुमार, ज्योति प्रसाद एवं पुष्पा देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।