धरसीवां में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक अनुज शर्मा ने कराया रुद्राभिषेक, हुआ भव्य भंडारा
धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में मुक्तेश्वर शिव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में ग्राम चरौदा स्थित मुक्तेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए।