हर घर नल से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, जल जीवन मिशन बना सहूलियत, सम्मान और सेहत का आधार
जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचने से ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। बस्तर के दुगनपाल गांव में महिलाओं ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से राहत, सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य का अनुभव साझा किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l जल जीवन मिशन ग्रामीण भारत में केवल पेयजल उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड स्थित दुगनपाल गांव में इस योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है, जहां घर-घर नल से जल पहुंचने से महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।