नेपानगर में सर्व ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन, थाने में सौंपा ज्ञापन

नेपानगर में सर्व ब्राह्मण समाज ने अजाक्स के प्रांताध्यक्ष IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Nov 27, 2025 - 16:37
 0  11
नेपानगर में सर्व ब्राह्मण समाज का विरोध प्रदर्शन, थाने में सौंपा ज्ञापन

 UNITED NEWS OF ASIA.महेश किंगे,  नेपानगर। अजाक्स के प्रांताध्यक्ष IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज नेपानगर में सर्व ब्राह्मण समाज ने मुखर विरोध दर्ज कराया। नेपानगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय थाने पहुंचकर इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सर्व ब्राह्मण समाज ने इस टिप्पणी को समाज की गरिमा का अपमान बताया और दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की। समाजजनों ने कहा कि किसी भी समुदाय की महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष अश्विन जोशी के नेतृत्व में आशुतोष मिश्रा, विवेक भागवत, ललित जोशी, योगेन्द्र दुबे सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।