शरद पवार को दो दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, PM मोदी ने फोन कर जाना हाल, बोले- आप मार्गदर्शन करते रहें
NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से दो दिन बाद छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है और मेडिकल रिपोर्ट संतोषजनक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनका हालचाल जाना और आराम करने की सलाह देते हुए मार्गदर्शन जारी रखने का आग्रह किया।
UNITED NEWS OF ASIA. महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार, चार नवंबर की सुबह डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति और मेडिकल जांच रिपोर्ट का आकलन करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने की अनुमति दी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक शरद पवार की हालत स्थिर है और वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे मुंबई स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह फोन पर शरद पवार से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पवार को अपनी सेहत का ध्यान रखने, पर्याप्त आराम करने और जरूरत से ज्यादा यात्रा से बचने की सलाह दी। शरद पवार के करीबी विठ्ठल मणियार ने मीडिया को बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि वे देश की चिंता छोड़कर अपनी सेहत पर ध्यान दें। सुप्रिया सुले और वे देश की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री ने शरद पवार से आगे भी मार्गदर्शन करते रहने का आग्रह किया।
ठ्ठल मणियार के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार से कहा कि वे अपना ख्याल रखें और आराम करें। उन्होंने यह भी कहा कि देश को उनके अनुभव और मार्गदर्शन की जरूरत है। प्रधानमंत्री का फोन आने पर शरद पवार ने उनका आभार जताया। इस बातचीत की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा हो रही है।
दरअसल, शरद पवार को सोमवार, दो नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उन्हें खांसी और सीने में दर्द की शिकायत थी। उनकी बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए समर्थकों को पिता की तबीयत की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शरद पवार की मेडिकल जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी प्रमुख पैरामीटर स्थिर हैं।
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और अध्यक्ष डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि शरद पवार की स्थिति स्थिर है और वे ठीक हैं। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि मेडिकल जांच और निगरानी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
रिवार के करीबी विठ्ठल मणियार ने भी बताया कि शरद पवार की सभी मेडिकल रिपोर्ट संतोषजनक आई हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से परेशान नहीं होने की अपील की। उनके मुताबिक खांसी और सीने में तकलीफ के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच के साथ उन्हें आराम करने की सलाह दी।
शरद पवार महाराष्ट्र और देश की राजनीति के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। लंबे राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक समझ के कारण विभिन्न दलों के नेता समय-समय पर उनसे सलाह लेते रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन कर उनका हालचाल जानना और मार्गदर्शन जारी रखने का आग्रह करना चर्चा का विषय बन गया है।
फिलहाल शरद पवार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है और आराम करने की सलाह दी है। उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।