प्रधानमंत्री मोदी के 12 स्वर्णिम वर्षों पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, 12 पंडितों का हुआ सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा, हवन और आरती का आयोजन किया गया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने 12 विद्वान पंडितों का सम्मान कर राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रायपुर उत्तर विधानसभा के तत्वावधान में गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन, आरती और पंडित सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।