रायपुर में डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ, जलपरी शो ने बांधा ध्यान

रायपुर के लाखे नगर स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में 'हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट डिज्नीलैंड मेला' का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण 'जलपरी शो' और मनोरंजन, खरीदारी एवं खाने-पीने के विकल्प हैं।

Dec 6, 2025 - 13:26
 0  34
रायपुर में डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ, जलपरी शो ने बांधा ध्यान

 UNITED NEWS OF ASIA.हसिब अख्तर, रायपुर | वासियों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का शानदार अवसर आया है। लाखे नगर स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में 5 दिसंबर को बहुप्रतीक्षित 'हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट डिज्नीलैंड मेला' का भव्य शुभारंभ राजेश्री महंत रामसुन्दर दासजी महाराज ने किया। इस अवसर पर फिरोज़ अख्तर, अब्दुल सलाम, अंसारी और नागरिकजन उपस्थित रहे।

मेले का मुख्य आकर्षण 'जलपरी शो' है, जिसे देखने के लिए लोगों में उत्साह है। बच्चों और बड़ों के लिए रोमांचक झूले जैसे फेरिस व्हील, नाव वाला झूला और ड्रैगन ट्रेन लगाए गए हैं।

उद्घाटन समारोह में राजेश्री महंत रामसुन्दर दासजी महाराज और फिरोज़ अख्तर की गरिमामयी उपस्थिति में मेले का शुभारंभ किया गया।

मेले में 'खाना, खरीदारी, मनोरंजन एक साथ' की थीम पर कार्य किया गया है। हैंडिलूम हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में देशभर के कारीगरों के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग खरीद सकते हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

मेला लाखे नगर के हिंद स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित किया गया है और यह पूरे परिवार के लिए संपूर्ण मनोरंजन का पैकेज प्रदान करता है। आयोजकों ने रायपुरवासियों से सपरिवार मेले में आने और इसका आनंद उठाने की अपील की है।