मोदी बजट से खिलेगा हर चेहरा, विरोधियों के छूटेंगे पसीने!

बैकुंठपुर प्रेस मीट में गरजे विधायक भईयालाल राजवाड़े: कहा- 'विकसित भारत की नींव है यह बजट'

Feb 7, 2026 - 20:12
 0  19
मोदी बजट से खिलेगा हर चेहरा, विरोधियों के छूटेंगे पसीने!

UNITED NEWS OF ASIA. प्रदीप पाटकर, ​बैकुंठपुर (कोरिया)।आज बैकुंठपुर के रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सियासी ताकत और बजट की खूबियों का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी प्रेस वार्ता संपन्न की। विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कड़क अंदाज में केंद्रीय बजट 2026 का बखान करते हुए इसे 'आम आदमी की जीत' करार दिया।

​सस्ती दवाइयां, बड़ी राहत: राजवाड़े ने एलान किया कि अब कैंसर और शुगर जैसी जानलेवा बीमारियों का इलाज जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। सरकार ने दवाओं के दाम घटाकर सीधे जनता के दिल में जगह बना ली है।

​किसानों को बनाया 'बिजनेसमैन': बजट में सिर्फ खेती नहीं, बल्कि मछली पालन और अखरोट-बादाम उगाने वाले किसानों के लिए भी खजाना खोल दिया गया है। 'कोक योजना' से अब किसान उद्यमी बनेंगे।

​आयुर्वेद का डंका: तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पतालों के साथ अब देश प्राचीन चिकित्सा पद्धति से आधुनिक उपचार पाएगा।

​युवा और महिलाएं केंद्र में: विधायक ने साफ किया कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का रोडमैप है।

​दिग्गजों की रही मौजूदगी

​इस प्रेस वार्ता में भाजपा की पूरी 'कोर टीम' नजर आई। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, और जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी जोश जैसा नजर आया।

​विधायक का सीधा संदेश: "यह बजट आत्मनिर्भर भारत की वो सीढ़ी है, जिससे समाज का आखिरी व्यक्ति भी अब ऊंचाइयों को छुएगा।"