घूंघुट्टा डैम के गेट के पास फंसा मिला युवक का शव, गोताखोरों की मदद से निकाला गया
सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र स्थित घूंघुट्टा डैम में एक युवक का शव गेट के पास पानी में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
UNITED NEWS OF ASIA. आकाश सोनकर, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र स्थित घूंघुट्टा डैम में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की लाश डैम के गेट के पास पानी में फंसी हुई मिली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।