परासिया के पगारा में जैन समाज ने मनाया अनंत चतुर्दशी पर्व, पूजन-विधान और महाआरती में उमड़ा समाज
परासिया के पगारा स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर पूजन-विधान, शांति विधान, भक्तांबर स्रोत पाठ और महाआरती सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. वीरेंद्र यादव, छिंदवाड़ा। परासिया के पगारा स्थित धर्मा नगरी में श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न पूजन-विधान एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में समाजजन मंदिर पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और भगवान की आराधना की।