आईबीसी 24 की ‘जिला चौपाल’ में शिक्षा पर चर्चा, गुरुकुल का उद्देश्य संस्कारवान विद्यार्थी बनाना: मनोज राय

कवर्धा में आयोजित आईबीसी 24 की ‘जिला चौपाल’ में शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जहां गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मनोज राय ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया।

Mar 22, 2026 - 14:30
 0  2
आईबीसी 24 की ‘जिला चौपाल’ में शिक्षा पर चर्चा, गुरुकुल का उद्देश्य संस्कारवान विद्यार्थी बनाना: मनोज राय

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा , कवर्धा में IBC24 द्वारा वीर सावरकर भवन सभागार में ‘जिला चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष पाण्डेय और सुश्री भावना वोहरा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा सत्र से हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सहित गुरुकुल पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, अभ्युदय स्कूल और अशोका पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं प्रतिनिधि मंचासीन रहे। इस दौरान शिक्षा के वर्तमान और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार राय ने कहा कि गुरुकुल का प्रथम उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्था छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास कर उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने पर विशेष ध्यान देती है।

गणित विषय में छात्रों की घटती रुचि पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी कॉन्सेप्ट को ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं, जिस पर शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में गुरुकुल के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया और प्राचार्य के विचारों का समर्थन करते हुए जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में गुरुकुल का पक्ष मजबूती से रखने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा के अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।