शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में विकसित भारत थीम पर रंगोली प्रतियोगिता

नवा रायपुर स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत “विकसित भारत” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को प्रस्तुत किया।

Sep 26, 2026 - 09:34
 0  3
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में विकसित भारत थीम पर रंगोली प्रतियोगिता

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर के नवा रायपुर स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत “विकसित भारत” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्वेता सेंदुर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में बनाई गई रंगोलियों का मूल्यांकन पुष्पलता सोनभद्र ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी क्रोधी दिलीवार रहे।

प्रतियोगिता के दौरान शिक्षिकाओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से “विकसित भारत” की परिकल्पना को रंगोली में उकेरा। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, समृद्धि और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में दिशा ठाकुर, मधु जुमड़े, दीपिका ठाकुर, किरण जमुरिया, मंजुलता साहू, दिव्या टोप्पो, प्रियंका नवरत्न और सोनाली टोप्पो ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक स्वरूप देने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्रदर्शक भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के स्टाफ ने सहयोग किया।

सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सेवा, समर्पण, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण जैसे मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा। रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से “विकसित भारत” के विचार को कलात्मक अभिव्यक्ति मिली और प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए देश के विकास की परिकल्पना को सामने रखा।