चिरमिरी में चोरी के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान और सब्बल बरामद
एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में एसईसीएल क्वार्टर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू उर्फ टॉमी उर्फ सोनू कुमार सोनमान को 28 सितंबर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से कांसा और फूल की थालियां, परात, सिल्वर का गंजा, ट्रॉली बैग, पांच साड़ियां और घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल बरामद किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. जमील अंसारी, एमसीबी l चिरमिरी थाना क्षेत्र के एकतानगर गोदरिपारा स्थित एसईसीएल क्वार्टर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए बर्तन, साड़ियां, ट्रॉली बैग सहित घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।