अमरवाड़ा में धूमधाम से हुआ बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जयकारों से गूंजा शहर
अमरवाड़ा में रविवार को बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन से पहले ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, गुलाल और फूल-मालाओं के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। अयोध्या बस्ती के महाराजा, अमरवाड़ा के महाराजा और पंचमुखी च महाराजा सहित बड़ी गणेश प्रतिमाएं जुलूस के साथ विसर्जन स्थल तक पहुंचीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर गूंज उठा। बाजार का दिन होने के कारण प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञराज पटेल, छिंदवाड़ा l अमरवाड़ा नगर में रविवार को बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में किया गया। विसर्जन से पहले शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी, गुलाल और फूल-मालाओं के बीच गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया।