बचेली में सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 का धमाकेदार आगाज़, सेलिब्रिटी शहरीश अली बोलीं — “बचेली मिनी इंडिया है”

दंतेवाड़ा जिले के बचेली में सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 का भव्य आयोजन हुआ। टीवी एक्ट्रेस शहरीश अली और छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता विवेक चंद्रा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। रैंप पर पारंपरिक और आधुनिक फैशन का अनोखा संगम देखने को मिला। शो के विजेताओं को सम्मानित किया गया, वहीं शहरीश अली ने कहा — “बचेली मिनी इंडिया है, यहां का अपनापन और संस्कृति दिल को छू लेने वाली है।”

Nov 1, 2025 - 11:07
 0  91
बचेली में सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 का धमाकेदार आगाज़, सेलिब्रिटी शहरीश अली बोलीं — “बचेली मिनी इंडिया है”

UNITED NEWS OF ASIA. असीम पाल, बचेली। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 का धमाकेदार आगाज़ हुआ। इस आयोजन ने फैशन और संस्कृति का ऐसा संगम प्रस्तुत किया, जिसे देखने हजारों लोग उमड़ पड़े। कार्यक्रम में रैंप पर पारंपरिक परिधानों और आधुनिक फैशन का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला।

 

इस भव्य शो की मुख्य आकर्षण रहीं लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस शहरीश अली, जिन्होंने ‘दिया और बाती हम’ व ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ जैसे सीरियलों से घर-घर पहचान बनाई। वहीं छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार विवेक चंद्रा भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। निर्णायक मंडल में मिसेज इंडिया 2021 मीना शाक्या, मिसेज इंडिया 2025 कविता शर्मा, और गायक दिव्य भूषण निर्मलकर मौजूद थे।

 

रायपुर के प्रोफेशनल ट्रेनर आदित्य पात्रे ने प्रतिभागियों को चार दिनों तक प्रशिक्षित किया। रैंप पर मॉडल्स की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेकअप टीम में सुषमा साहू, बिट्टू दास, रत्ना सिंह और प्रिया कर्मकार ने प्रतिभागियों का शानदार मेकअप किया।

 

शो के दौरान लिटल चार्मिंग गर्ल, चार्मिंग बॉय, मिस फैशन आइकॉन, मिसेज ग्लैमरस और डुएट सिंगर अवार्ड जैसी श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 48 वर्षीय ग्रेसी बारसा और 5 वर्षीय प्रिशा केशरवानी को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, जो आयोजन का सबसे भावुक क्षण रहा।

 

शहरीश अली ने बचेली की तारीफ करते हुए कहा — “मैंने कई बड़े शहरों में शो किए हैं, लेकिन यहां के लोगों का अपनापन और सम्मान दिल छू गया। बचेली वास्तव में मिनी इंडिया है, जहां हर संस्कृति, हर भाषा का सुंदर मेल है।”

 

कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र चौधरी और सीमा साहू ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और फैशन के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का यूट्यूब लाइव प्रसारण हुआ, जिसे 7 हजार से अधिक लोगों ने देखा।

पहले ही सीजन में मिली भारी सफलता से यह साबित हो गया कि दंतेवाड़ा जिला अब कला और फैशन के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने को तैयार है।
— रिपोर्ट: असीम पाल, बचेली (दंतेवाड़ा)