भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को मिल सकती है अंतिम मंजूरी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2027 की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।
UNITED NEWS OF ASIA. नई दिल्ली । भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ताओं को जल्द नई दिशा मिल सकती है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2027 की शुरुआत में भारत की यात्रा कर सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।