पुलिस के मुताबिक, यह अभियान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर जांच और दबिश की कार्रवाई की गई।
70 पौवा देशी शराब जब्त
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग मामलों में कुल 70 पौवा देशी मदिरा जब्त की गई। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम भी बरामद की गई। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कुल 70 पौवा देशी मदिरा की कीमत 7000 रुपये और नगदी रकम 1500 रुपये बताई गई है।
पहली कार्रवाई वार्ड नंबर 6 तिल्दा नेवरा में सूरज सेन के खिलाफ की गई। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 20 पौवा देशी मदिरा मसाला और बिक्री रकम 400 रुपये बरामद की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 426/26 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री की कुल कीमत 2400 रुपये बताई है।
दूसरी कार्रवाई ग्राम छछानपहरी में की गई। पुलिस के अनुसार पुनऊ राम बंजारे के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा मसाला और बिक्री रकम 500 रुपये बरामद हुई। इस मामले में अपराध क्रमांक 428/26 दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री और नगदी की कुल कीमत 3000 रुपये है।
तीसरी कार्रवाई वार्ड नंबर 7 नेवरा में हुई। पुलिस के अनुसार रूपा निषाद के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा मसाला और बिक्री रकम 600 रुपये बरामद की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 429/26 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत 3100 रुपये है।
तीन मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
तिल्दा नेवरा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तीनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और अन्य अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंचल तिवारी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किए गए विशेष अभियान का हिस्सा बताई गई है।
पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रेस विज्ञप्ति में नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई है।