‘फ्लाईदुबई हमले में शामिल को भारी कीमत चुकानी होगी’, नेतन्याहू की चेतावनी
फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान FZ1073 में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित तौर पर को-पायलट ने हमला किया था। घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर जांच में यह सामने आता है कि हमलावर को किसी ने भेजा था, तो जिम्मेदार लोगों को “बहुत भारी कीमत” चुकानी होगी। जांच एजेंसियां घटना के मकसद और संभावित बाहरी कनेक्शन की जांच कर रही हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर जांच में यह सामने आता है कि हमलावर को किसी व्यक्ति या संगठन ने भेजा था, तो उसे “बहुत भारी कीमत” चुकानी होगी। हालांकि, उन्होंने किसी देश या संगठन का नाम नहीं लिया और इस संबंध में कोई निर्णायक सबूत सार्वजनिक नहीं किया है।