सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने परिवार सहित महादेवघाट विसर्जन कुंड में किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने परिवारजनों के साथ महादेवघाट के समीप बनाए गए विसर्जन कुंड में घर के गणपति की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और समाजहित को ध्यान में रखते हुए निर्धारित विसर्जन कुंड में ही गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने परिवारजनों के साथ अपने घर में स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमा का महादेवघाट के समीप बनाए गए विसर्जन कुंड में श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बनाए गए विसर्जन स्थल पर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।