MCB: नागपुर–हर्रा क्षेत्र बना ‘52 परियों’ का साम्राज्य, अवैध जुए के फड़ पर उड़ रहे लाखों रुपए

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के नागपुर–हर्रा क्षेत्र में अवैध जुए के फड़ के संचालन का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ‘52 परियों’ (ताश) के नाम पर रोजाना लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Feb 22, 2026 - 18:16
 0  22
MCB: नागपुर–हर्रा क्षेत्र बना ‘52 परियों’ का साम्राज्य, अवैध जुए के फड़ पर उड़ रहे लाखों रुपए

UNITED NEWS OF ASIA. प्रदीप पाटकर, कोरिया | छत्तीसगढ़ के नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत नागपुर क्षेत्र के हर्रा इलाके में इन दिनों अवैध जुए का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां ‘52 परियों’ (ताश) के नाम पर बड़े पैमाने पर जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है, जिसे इलाके में अब “जुए का साम्राज्य” कहा जाने लगा है।