महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ बसना : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आदि योगी शिव मंदिर में सपरिवार किया महा रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बसना के प्रसिद्ध आदि योगी शिव मंदिर में भव्य महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Feb 19, 2026 - 16:06
 0  4
महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ बसना : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आदि योगी शिव मंदिर में सपरिवार किया महा रुद्राभिषेक

UNITED NEWS OF ASIA .अमृतेश्वर सिंह रायपुर | बसना। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में बसना स्थित आदि योगी शिव मंदिर में विशेष महा रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर सुबह से ही “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा।