होली से पहले किसानों को बड़ी राहत: समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल अंतर राशि का होगा एकमुश्त भुगतान

राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि होली से पहले एकमुश्त देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस निर्णय से कबीरधाम सहित पूरे प्रदेश के किसानों में खुशी का माहौल है।

Feb 19, 2026 - 19:22
 0  14
होली से पहले किसानों को बड़ी राहत: समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल अंतर राशि का होगा एकमुश्त भुगतान

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी घोषणा की गई है। मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पूर्व एकमुश्त किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेशभर के अन्नदाताओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।