लुण्ड्रा विधानसभा को 46.56 करोड़ की विकास सौगात, कुन्नी में पुल, सड़क, बाजार शेड और स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के कुन्नी मंडल में 46.56 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इसमें उच्च स्तरीय पुल, सड़क निर्माण, नया बाजार शेड और स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन शामिल हैं। विधायक प्रबोध मिंज, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Nov 17, 2025 - 11:33
 0  24
लुण्ड्रा विधानसभा को 46.56 करोड़ की विकास सौगात, कुन्नी में पुल, सड़क, बाजार शेड और स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन

 UNITED NEWS OF ASIA. आकाश सोनकर,  सरगुजा | कुन्नी, लुण्ड्रा विधानसभा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रविवार को जनपद पंचायत लखनपुर के कुन्नी मंडल में लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में कुल 46.56 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिन प्रमुख परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया, उनमें पोड़ीदृजगन्नाथपुर मार्ग पर रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग (लागत 1042.70 लाख रुपये), लिपिंगीदृमुड़ापार से रेहण्ड नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग (लागत 868.86 लाख रुपये), अमगसीदृकुन्नी मार्ग का निर्माण (लागत 2663.78 लाख रुपये), ग्राम पंचायत कुन्नी में नया बाजार शेड (56.65 लाख रुपये) और महतारी सदन निर्माण (24.70 लाख रुपये) शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को लंबे समय से हो रही आवाजाही की समस्या से राहत मिलेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन में भी सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।