धमतरी में भीषण सड़क हादसा: डॉ. संपत अग्रवाल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खपरी बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों का असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Feb 19, 2026 - 14:10
 0  7
धमतरी में भीषण सड़क हादसा: डॉ. संपत अग्रवाल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

UNITED NEWS OF ASIA .अमृतेश्वर सिंह , रायपुर | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक समाचार सामने आया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी बायपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में राष्ट्र सेवा में तैनात 201 कोबरा बटालियन के चार वीर जवानों का असामयिक निधन हो गया। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।