कोण्डागांव में आरक्षक भर्ती का ट्रेड टेस्ट 17 से 19 नवम्बर 2025 को
कोण्डागांव पुलिस लाइन, चिखलपुटी में आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023/24 के तहत आरक्षक (चालक) और आरक्षक (ट्रेड) अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 17, 18 और 19 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ समय पर उपस्थित होने की निर्देश दी गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भरद्वाज, कोण्डागांव | पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023/24 के अंतर्गत आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड) अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट पुलिस लाइन, कोण्डागांव, चिखलपुटी में आयोजित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय अटल नगर, नया रायपुर के आदेशानुसार यह ट्रेड टेस्ट दिनांक 17, 18 और 19 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
पात्र समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर समय पर पुलिस लाइन कोण्डागांव, चिखलपुटी में उपस्थित हों, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
यह प्रक्रिया आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2023/24 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के चयन में महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है।