CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, जानिए रायपुर समेत प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
छत्तीसगढ़ में सितंबर की विदाई के साथ मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। बुधवार को प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहा। राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में भी बारिश का दौर कमजोर पड़ने और मौसम के धीरे-धीरे शुष्क होने के संकेत हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. छत्तीसगढ़ में अब मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सितंबर महीने की समाप्ति के साथ प्रदेश में बारिश का दौर भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। इसके साथ ही प्रदेश में धीरे-धीरे शुष्क मौसम की शुरुआत होने की संभावना है।