निःशुल्क सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़कर 10 दिसंबर 2025

प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित निःशुल्क गृह उद्यान प्रतियोगिता की अंतिम तिथि प्रतिभागियों की मांग पर बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी गई है। सभी श्रेणियों में विजेताओं को ग्रीन अवार्ड और गिफ्ट कूपन दिए जाएंगे।

Dec 6, 2025 - 11:32
 0  17
निःशुल्क सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़कर 10 दिसंबर 2025

 UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर | प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी एवं सचिव निर्भय धाडीवाल ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि सोसायटी द्वारा आयोजित निःशुल्क ‘सर्वश्रेष्ठ गृह उद्यान प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है जो पूर्व में 5 दिसंबर 2025 निर्धारित थी।

 प्रतिभागियों के अनुरोध और इस वर्ष हुई असमय वर्षा के कारण उद्यान तैयारियों में हुए विलंब को देखते हुए अब प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 कर दी गई है। प्रतियोगिता के अंतर्गत बड़ा उद्यान, मझोला उद्यान, छोटा उद्यान एवं छत पर बागवानी की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जबकि प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया |

 जाएगा साथ ही बेबीलॉन कैपिटल द्वारा गिफ्ट कूपन भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतियोगी अपना पूरा नाम, पता, उद्यान के चार फोटो एवं एक मिनट का वीडियो 10 दिसंबर 2025 तक व्हाट्सएप नंबर 6265783779 पर भेजकर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं।