जालंधर में अमित शाह ने 2029 तक पंजाब को ‘चिट्टा मुक्त’ करने का लक्ष्य बताया
जालंधर के परागपुर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को ‘चिट्टा मुक्त’ करने का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में नशामुक्त पंजाब के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। 18 सितंबर से शुरू हुई चार यात्राओं ने करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया।
UNITED NEWS OF ASIA. जालंधर, पंजाब। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर के परागपुर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को ‘चिट्टा मुक्त’ करने का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में नशामुक्त पंजाब के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।