36000 फीट की ऊंचाई पर Air India Express की फ्लाइट में आई खराबी, इंजन का ऑयल प्रेशर गिरने पर कोच्चि लौटा विमान
कोच्चि से अबू धाबी जा रही Air India Express की फ्लाइट IX 415 में उड़ान के करीब 50 मिनट बाद इंजन-1 के ऑयल लेवल में तेजी से गिरावट देखी गई। उस समय विमान करीब 36000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। ऑयल प्रेशर डेंजर जोन में पहुंचने के बाद क्रू ने इंजन बंद कर दिया और स्थिति का आकलन करने के बाद विमान को वापस कोच्चि ले जाने का फैसला किया। पायलट ने ATC को इसकी जानकारी दी और विमान की कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। घटना 7 सितंबर की बताई गई है। फिलहाल Air India Express और DGCA की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
UNITED NEWS OF ASIA. कोच्चि। कोच्चि से अबू धाबी जा रही Air India Express की फ्लाइट IX 415 में उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान को वापस कोच्चि एयरपोर्ट लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक विमान करीब 36000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी क्रू ने इंजन-1 में ऑयल की मात्रा तेजी से कम होती हुई देखी। स्थिति को देखते हुए पायलटों ने सावधानी बरतते हुए उड़ान को रद्द कर विमान को कोच्चि वापस लाने का फैसला किया।