गांव की जरूरत और संसाधनों के आधार पर बनेगी विकास योजना, VGPP प्रशिक्षण में ग्रामीण सहभागिता पर जोर
दुर्ग में विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से परिसंपत्तियों के मानचित्रण, स्थानीय जरूरतों की पहचान और विकास कार्यों के चयन की प्रक्रिया समझाई गई। वाटर बजट के जरिए जल संरक्षण को प्राथमिकता देने और ग्राम सभा व ग्रामीण सहभागिता से योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, दुर्ग l गांवों की विकास योजनाएं अब स्थानीय जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभा कक्ष में किया गया। प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।