भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम का ऐलान, मुकेश जायसवाल बने जिला उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई जिला टीम की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से पदाधिकारियों और मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की। संगठन को मजबूत बनाने और पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह नई टीम बनाई गई है।

Mar 9, 2026 - 16:27
 0  9
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम का ऐलान, मुकेश जायसवाल बने जिला उपाध्यक्ष

UNITED NEWS OF ASIA. भूपेंद्र साहू, कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार को नई गति देने के उद्देश्य से नई जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की नई टीम का ऐलान किया।