वुमेंस अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट: कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 234 रनों से हराया, निक्की प्रसाद का शानदार शतक

बीसीसीआई के वुमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 में कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 234 रनों से करारी शिकस्त दी। कर्नाटक की ओर से निक्की प्रसाद ने शानदार 123 रनों की पारी खेली, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गई।

Mar 9, 2026 - 16:41
 0  4
वुमेंस अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट: कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 234 रनों से हराया, निक्की प्रसाद का शानदार शतक

UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर | बीसीसीआई द्वारा आयोजित वुमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत खेले गए मुकाबले में कर्नाटक अंडर-23 टीम ने छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम को 234 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला 9 मार्च 2026 को जयपुर में खेला गया, जिसमें कर्नाटक की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।