कबीरधाम में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 1.40 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों को मंजूरी
कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 1 करोड़ 40 लाख 63 हजार 400 रुपए के निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। सड़क, सामुदायिक भवन, गौठान, मंच और पेवर ब्लॉक निर्माण जैसे कार्यों से स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कबीरधाम जिले में आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 40 लाख 63 हजार 400 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर दी गई है। जिले के विभिन्न ग्रामों और नगरीय क्षेत्रों में प्रस्तावित इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।