भोंदा और नवघटा में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान और पौधरोपण से दिया संदेश

कवर्धा जिले के ग्राम भोंदा और नवघटा में माय भारत कवर्धा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। युवाओं और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। भोंदा में पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया, जबकि नवघटा हाई स्कूल में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Sep 28, 2026 - 21:39
 0  2
भोंदा और नवघटा में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान और पौधरोपण से दिया संदेश

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l माय भारत कवर्धा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम भोंदा और नवघटा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में युवाओं और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ग्राम भोंदा में युवाओं ने ग्राम पंचायत परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने पौधे लगाए। स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ हरित ग्राम के निर्माण में सामूहिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं ने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करने का संदेश दिया।

इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल नवघटा परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीण युवाओं ने माय भारत की टीम के साथ सहभागिता की। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से सामाजिक सेवा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए स्वच्छ ग्राम और हरित ग्राम के निर्माण का संदेश दिया गया।

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इन गतिविधियों में युवाओं ने जनहित से जुड़े कार्यों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। युवाओं ने भविष्य में भी सामाजिक सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने की बात कही।

ग्राम भोंदा में सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गेंदालाल पटेल, समाजसेवी तुकाराम पटेल, घनश्याम विश्वकर्मा, महेंद्र मरावी, दुर्गेश पटेल, गोकुल पटेल, आकाश यादव, धर्मेंद्र, भुनेश्वर, अश्विनी, जगत पटेल, रुपेश और गोपाल सहित अन्य ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

नवघटा में विद्यालय की प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण युवा अभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम का मार्गदर्शन माय भारत कवर्धा के जिला युवा अधिकारी राज पटेल ने किया। अभियान को सफल बनाने में यूथ वॉलंटियर पंकज चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी और अजय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

इस अभियान के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों ने स्वच्छता, श्रमदान और पौधरोपण के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।