गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत निमधा स्थित बस स्टैंड के आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेशनंदनी आर्मो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Sep 28, 2026 - 21:19
 0  2
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

UNITED NEWS OF ASIA. अवास कैवर्त, मरवाही l कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेशनंदनी आर्मो ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन बहनों को उनके सेवा कार्यों के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य ने बच्चों के साथ विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में सहभागिता की और बच्चों को फल वितरित किए।

इस दौरान 6 माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म भी संपन्न कराई गई और उन्हें सुखद एवं सुरक्षित मातृत्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं के लाभ के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर सुपरवाइजर प्रभारी प्रमिला मरावी, ओम शांति ओम संस्था की सदस्य उत्तरा दीदी, शिक्षक प्रदीप जायसवाल, महिला स्व-सहायता समूह की पीआरपी बिन्देश्वरी जायसवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रीति जायसवाल, शशि जायसवाल, मगली अगरिया, आघानिया बाई, सहायिका सुमित्रा प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।