बालको के सामुदायिक विकास कार्यों से बदल रही है गांवों की तस्वीर, शिक्षा–स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मिल रहा बढ़ावा
बालको द्वारा कोरबा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए जा रहे सतत सामुदायिक विकास कार्यों से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सामुदायिक भवन, सड़क और सौर ऊर्जा परियोजनाओं से गांवों में सुविधाएं बढ़ी हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l बालकोनगर, 12 जून 2026। किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों से नहीं आंकी जाती, बल्कि उस सकारात्मक प्रभाव से मापी जाती है जो वह अपने आसपास के समुदायों के जीवन में लाता है। इसी दृष्टिकोण के साथ बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में व्यापक परिवर्तन ला रहा है।