अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 58 पौवा शराब और बाइक जब्त
गंडई पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 58 पौवा देशी मसाला शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. मनोहर सेन, गंडई l गंडई थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 58 पौवा देशी मसाला शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।