NHM कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 13 जून को रायपुर में, 18 हजार कर्मचारी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 13 जून को रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बेमेतरा जिले के करीब 400 कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर इसमें भाग लेंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून 2026 को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्यभर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है, जिसमें लगभग 18 हजार से अधिक कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिवारजन शामिल होंगे।