सुकमा में शांति और विकास को मिल रही नई रफ्तार, एसपी मयंक गुर्जर ने गिनाईं पुलिस की प्राथमिकताएं
सुकमा में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों और सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और जनविश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजेंट गिरी, सुकमा l सुकमा जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति का वातावरण मजबूत हुआ है और विकास कार्यों को नई गति मिली है।