Singrauli News: धनतेरस पर सिंगरौली पुलिस का तोहफा, 1.30 करोड़ के 1100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद; मालिकों को लौटाए फोन
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में धनतेरस के अवसर पर पुलिस ने लोगों को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे। पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. के अनुसार, वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक 1100 से अधिक मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। वहीं पिछले चार महीनों में 400 से अधिक मोबाइल रिकवर किए गए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, सिंगरौली l धनतेरस के अवसर पर सिंगरौली पुलिस ने कई लोगों की दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं। लंबे समय से अपने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने उनके मोबाइल वापस सौंपे। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने सिंगरौली पुलिस का आभार जताया।
1 करोड़ 30 लाख रुपये के मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगरौली पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 31 अक्टूबर तक 1100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामदगी का अभियान लगातार जारी है। पिछले चार महीनों में ही पुलिस ने 400 से अधिक गुम मोबाइल फोन रिकवर किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई गई है।
CEIR पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
गुम मोबाइल फोन की तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में CEIR पोर्टल, तकनीकी विश्लेषण तथा जिले के सभी थानों और चौकियों के आपसी समन्वय से यह सफलता हासिल हुई।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मोबाइल फोन की जानकारी जुटाकर उन्हें ट्रेस करने और वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का काम किया।
धनतेरस पर वास्तविक मालिकों को सौंपे मोबाइल
धनतेरस के अवसर पर बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। कई लोगों के लिए यह दीपावली का विशेष उपहार साबित हुआ।
मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने सिंगरौली पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
पुलिस की पहल से लोगों को मिली राहत
सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि तकनीकी संसाधनों और बेहतर पुलिस समन्वय के जरिए गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में सफलता मिल रही है। पुलिस द्वारा आगे भी गुम मोबाइल फोन की तलाश और उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का अभियान जारी रखा जाएगा।