नागपुर नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग शाखा ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, पूजा-अर्चना कर ग्राहकों का जताया आभार

दुर्ग के शंकर नगर स्थित नागपुर नागरिक सहकारी बैंक की शाखा ने आज अपना 10वां वर्धापन दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर बैंक परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में बैंक के सम्मानित ग्राहकों सहित शाखा से जुड़े लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शाखा प्रबंधन ने इस अवसर पर बैंक से जुड़े सभी ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Sep 25, 2026 - 14:43
 0  3
नागपुर नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग शाखा ने मनाया 10वां स्थापना दिवस, पूजा-अर्चना कर ग्राहकों का जताया आभार

UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल,दुर्ग l शहर के शंकर नगर स्थित नागपुर नागरिक सहकारी बैंक की शाखा ने अपना 10वां वर्धापन दिवस उत्साह के साथ मनाया। भाटिया नर्सिंग होम के सामने स्थित बैंक शाखा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान बैंक की सुख-समृद्धि, कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और ग्राहकों की खुशहाली की कामना की गई। स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक से जुड़े सम्मानित ग्राहक, कर्मचारी और शुभचिंतक मौजूद रहे।

नागपुर नागरिक सहकारी बैंक की दुर्ग शाखा सितंबर 2015 से क्षेत्र के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही है। शाखा के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित वर्धापन दिवस कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन ने पिछले एक दशक के दौरान मिले सहयोग और विश्वास के लिए ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बैंक के साथ अपने जुड़ाव और सेवाओं को लेकर अनुभव भी साझा किए।

शाखा व्यवस्थापक उज्ज्वल अशोक अग्रवाल ने इस अवसर पर बैंक की विभिन्न सुविधाओं और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार बैंक की ओर से गोल्ड लोन, गृह ऋण और वाहन ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में ऋण सुविधा 8.5 प्रतिशत की दर से उपलब्ध होने की जानकारी भी उन्होंने दी। इसके अलावा व्यापारियों और व्यवसाय से जुड़े ग्राहकों के लिए वर्किंग कैपिटल लिमिट की सुविधा भी बैंक द्वारा प्रदान की जा रही है।

शाखा व्यवस्थापक ने कहा कि बैंक की 10 साल की सेवा यात्रा में ग्राहकों का विश्वास और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन का प्रयास है कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर शाखा की खुशी में सहभागी बनने वाले सभी ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। बैंक परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। शाखा प्रबंधन ने आने वाले वर्षों में भी ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखते हुए बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

पिछले 10 वर्षों में नागपुर नागरिक सहकारी बैंक की दुर्ग शाखा ने स्थानीय ग्राहकों के साथ अपने बैंकिंग संबंधों को मजबूत किया है। वर्धापन दिवस के अवसर पर प्रबंधन ने भविष्य में भी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग और ऋण सेवाओं को प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने की बात कही।