कबीरधाम में 6776 क्विंटल अवैध धान जप्त—2.10 करोड़ का धान उपार्जन केंद्रों में खपाने की थी तैयारी
कबीरधाम जिले में धान खरीदी के बीच प्रशासन ने 6776 क्विंटल अवैध धान जप्त किया। इसकी कीमत 2.10 करोड़ से अधिक है। अवैध धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की तैयारी थी। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर खाद्य, राजस्व व अन्य टीमों ने 40 प्रकरणों में कार्रवाई की है और 16 वाहन, 10 दुकानें व 3 गोदाम भी पकड़े गए हैं।