धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ, बोले—“यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान है”

धरसींवा विधानसभा में विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केवल खरीदी नहीं बल्कि किसानों के परिश्रम का सम्मान है। इस वर्ष किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी सुनिश्चित की गई है। पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था को लेकर किसान उत्साहित हैं।

Nov 16, 2025 - 11:33
 0  11
धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ, बोले—“यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान है”

UNITED NEWS OF ASIA. हसीब  अख्तर, रायपुर | धरसींवा विधानसभा में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 हेतु धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ आज विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।

 विधायक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर सुगम, पारदर्शी और सुरक्षित धान उपार्जन के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूर्णत: सुव्यवस्थित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी सुनिश्चित की गई है, जिससे अन्नदाताओं को आर्थिक स्थिरता और विकास की नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह केवल खरीद प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसान के कठिन परिश्रम और भरोसे का सम्मान है। धान केंद्रों में सुविधा, सुरक्षा, व्यवस्था और समयबद्धता को प्राथमिकता दी गई है ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। शुभारंभ कार्यक्रम में कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कौशल साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला ढीलेन्द्र सेन, तहसीलदार बाबूलाल कुरै, पर्यवेक्षक भोला प्रसाद सोनी, बैंक प्रबंधक चक्रधारी सिंह ठाकुर, डॉ. केके वर्मा, पुरुषोत्तम यादव, यशवंत वर्मा, हेमंत वर्मा, मोहन प्रजापति, योगेश साहू, ईश्वर यादव, मुकेश सिन्हा, ललित सायतोड़े, छेदी साहू, चंद्रकांत साहू सहित बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।