अत्यधिक बारिश के चलते 25 सितंबर को कोंडागांव जिले के सभी स्कूलों में अवकाश, तिमाही परीक्षा स्थगित
कोंडागांव जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने 25 सितंबर 2026 को सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। 25 सितंबर को होने वाली तिमाही परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है, जो अब 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 सितंबर 2026 को कोंडागांव जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।